फतेहाबाद जिले के बारे में

फतेहाबाद


स्थापना:- 15 जुलाई 1997
  • नदियों का नगर
इतिहास :- फतेहाबाद को 15 जुलाई 1997 को हिसार से अलग करके नया जिला बनाया गया।
17 नवंबर सन 1398 ईस्वी में प्रसिद्ध आक्रमणकारी तैमूर लंग ने फतेहाबाद में कत्लेआम किया था। फतेहाबाद का अस्तित्व सम्राट अशोक के काल से ही रहा है। प्राचीन समय में इस क्षेत्र में भील जाति के लोग भी रहते थे और यह क्षेत्र उदयननगरी के नाम से भी जाना जाता था।
टोहाना:- टोहाना यहां का एक प्रमुख नगर है। प्राचीन समय में सरस्वती नदी के किनारे बसा टोहाना एक विकसित नगर रह चुका है। हरियाणा के जिला हिसार में हाँसी के पश्चात टोहाना का किला ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस किले पर 38 बार विदेशी आक्रमण हो चुके हैं। जिससे हम इसकी महत्वता और आवश्यकता का भी अनुमान लगा सकते हैं।
सन 1970 में इंदिरा गांधी राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना भी यहां पर की गई है। यहां से पांच नहरों के निकलने के कारण टोहाना को नदियों का नगर भी कहा जाता है। चीनी यात्री हेनसांग ने सन 639 ईसवी में इस क्षेत्र की यात्रा की थी और उन्होंने इस नगर की काफी प्रशंसा भी की थी। टोहाना को सन 1890 ईस्वी में रेल से जोड़ा गया।

मुख्यालय – फतेहाबाद
उपमंडल – फतेहाबाद, टोहाना, रतिया
तहसील – फतेहाबाद, टोहाना, रतिया
उप-तहसील – भुना, भट्टूकलां, कूल्ला, जाखल
खंड – फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, भट्टूकला, भुना, जाखल

महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल
फतेहाबाद का किला और लाट:- फिरोजशाह तुगलक का शाही काफिला मुल्तान से दिल्ली जाते हुए यहां पर रुका था। 23 अगस्त 1351 को फिरोजशाह तुगलक के घर पुत्र का जन्म हुआ। पुत्र जन्म की खुशी व अपनी फतेह पर यहां एक नगर बसाया गया। जिसका नाम फतेहाबाद रखा गया और नवजात शिशु का नाम फतेह खा रखा गया। फिरोज शाह तुगलक ने पुत्र जन्म की खुशी में फतेहाबाद शहर बसा कर नगर की सुरक्षा के लिए एक विशाल किले एवं सुरंगों का निर्माण करवाया था। यहां एक गोलाकार स्तंभ भी स्थित है।
फतेहाबाद की मस्जिद:- शेरशाह सूरी से पराजित होकर हुमायूं अपनी जान बचाने के लिए फतेहाबाद-सिरसा मार्ग से अमरकोट जा रहा था तो उसने फतेहाबाद में शुक्रवार को इबादत करते हुए यहां पर एक मस्जिद बनाने की घोषणा की थी यही यह मस्जिद है।
मीरशाह मजार:- फतेहाबाद में सूफी संत मीरशाह की मजार स्थित है। इस मजार के प्रांगण में एक पत्थर पर बादशाह हुमायूं का अभिलेख भी उत्कीर्ण है।
प्रमुख उद्योग
सूती धागा उद्योग:- सन् 1963 में प्रथम कॉटन मिल भी फतेहाबाद में ही स्थापित की गई थी।
प्रमुख नदी:- घग्घर
नेशनल हाईवे:- नेशनल हाईवे 10 हरियाणा के फतेहाबाद जिले से होकर गुजरता है