सोनीपत जिले के बारे में

सोनीपत


स्थापना – 22 दिसंबर 1972
  • उप-मंडल – सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, खरखोदा।
  • तहसील – सोनीपत, गनौर, गोहाना, खरखोदा।
  • उप-तहसील – खानपुर कलां, राई।
  • खंड – गन्नौर, खरखौदा, राई, सोनीपत, कथूरा, गोहाना, मुंडलाना, मुरथल।
इतिहास
सोनीपत के नाम की उत्पत्ति सोनप्रस्थ से हुई प्रतीत होती है, जिसका संस्कृत भाषा में अर्थ है स्वर्णप्रस्थ यानी सुनहरी स्थल
सोनीपत में लगभग 1880 में रेलमार्ग शुरू हुआ था।
देश में सबसे अधिक कुंभी का उत्पादन यहां सोनीपत में ही किया जाता है I
यहां का एटलस साइकिल उद्योग काफी प्रसिद्ध है

गन्नौर
विदेशी किस्म की सब्जियां और फूलों का व्यवसाय यहां का प्रमुख कारोबार है। गन्नौर मंडी अपनी विराट अनाज मंडी के लिए भी सुविख्यात है।

गोहाना
1861 ईस्वी में इस स्थान पर राजपूत सरदार तेज सिंह और बुराना गांव के एक व्यापारी फेरनमल को बलपूर्वक मुसलमान बनाया गया था। उस समय इसे गोऊध्वाना कहा जाता था। बाद में इसका नाम बदलकर गोहाना हो गया। प्राचीन समय में गोहाना को गवमभावना भी कहते थे और यह एक तीर्थ स्थल था। पृथ्वीराज चौहान ने यहां एक किला बनवाया था, जिसका नाम उसने अपने सेनापति दरियासिंह के नाम पर दरियापुर रखा था। यह किला 1192 ई. में मोहम्मद गौरी के द्वारा नष्ट कर दिया गया था। यह कस्बा अब सोनीपत जिले का उप-मंडल है और रोहतक-पानीपत हाईवे पर स्थित है।

बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय उत्तर भारत का प्रथम महिला विश्वविद्यालय है। यह हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले में खानपुर कलां गांव में स्थित है। राज्य सरकार की अधिसूचना द्वारा 18 अगस्त 2006 को ईस गुरुकुल को राज्य विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया गया।

ख्वाजा खिजर का मकबरा
सोनीपत शहर में स्थित ख्वाजा खिज्र का मकबरा इब्राहिम लोदी ने अपने शासनकाल में ख्वाजा खिज्र की याद में बनवाया था।

पीर जमाल की मजार – सोनीपत के गोहाना में स्थित पीर जमाल की मजार हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है।

मामू-भांजा दरगाह
सोनीपत स्थित मामू-भांजा की दरगाह में इमाम नसीरुद्दीन और उनके भांजे इब्राहिम अब्दुल्ला की इकट्ठी मजारें स्थित हैं। यह दरगाह एक शिव मंदिर में स्थित है, जो हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की एक अनूठी मिसाल पेश करती है।

अकबरपुर बरोटा
सोनीपत से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर एक दरवाजा स्थित है जो की अर्वती दरवाजे के नाम से प्रसिद्ध है।

  • नेशनल हाईवे – 01
  • प्रमुख नदी – यमुना